इटावा औरैया, सितम्बर 23 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। क्षेत्र निवासी दीपक भदौरिया की तहरीर पर पुलिस ने जान से मारने की धमकी देने और रास्ता रोककर जानलेवा हमला करने को लेकर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि इंद्रावखी निवासी अक्षय त्रिपाठी व आयुष त्रिपाठी समेत चार-पांच लोगों ने फोन के माध्यम से जान से मारने की धमकी दी। उसे तीन दिन का समय दिए जाने की बात कही गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...