इटावा औरैया, जुलाई 7 -- Etawah Auraiya News: भरथना। थाना क्षेत्र के गांव नगला रतन में दो पक्षों में जानवर बांधने के दौरान मारपीट हो गई। जिससे दोनों पक्षों के दो लोग घायल हो गए। नगला रतन गांव के अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपनी भैंस के सींग में फंसी जंजीर निकाल रहा था। तभी परिवार के एक व्यक्ति ने उसको व मां को गालीगलौज करते हुए मारपीट कर दी। वहीं दूसरे पक्ष के सुमित कुमार ने बताया कि पत्नी बकरी बांध रही थी तभी उक्त लोगों ने झगड़ा कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...