Etawah Auraiya News: जानवर को बचाने में शिक्षिका की स्कूटी फिसली, घायल
इटावा औरैया, जुलाई 17 -- Etawah Auraiya News: इटावा। शहर में आवारा जानवरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार सुबह विद्यालय जा रही एक शिक्षिका की स्कूटी के सामने अचानक आवारा जानवर आ जाने से उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। कंपोजिट विद्यालय विक्रमपुर में तैनात शिक्षिका प्रवीणा तिवारी, सुबह स्कूटी से विद्यालय जा रही थीं। पुलिस लाइन क्षेत्र में अचानक एक आवारा जानवर स्कूटी के सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में स्कूटी अनियंत्रित होकर फिसल गई और शिक्षिका सड़क पर गिरकर बेहोश हो गईं।गनीमत रही कि शिक्षिका ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने उनकी स्कूटी सुरक्षित कर उन्हें बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.