इटावा औरैया, अक्टूबर 2 -- Etawah Auraiya News: बकेवर।क्षेत्र के ग्राम खितौरा में पड़ोस में रहने वाले नामजद लोगो ने माँ बेटे के साथ मारपीट करने का पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगो के विरुद्ध मामला दर्ज किया। आशा देवी पत्नी वीरपाल सिंह ने प्रार्थना पत्र में बताया कि पड़ोस के ही रहने वाले अखिलेश उर्फ विमलेश, नीरज उर्फ बंटू लाली तीन दिन पूर्व उसके जानवरों को लाठी से मारकर तथा खूंटा से खोलकर ढील देते हैं। जब महिला ने रोका। तो नामजद आरोपित उसे तथा उसके बेटे राहुल के साथ मारपीट करने लगे। आरोपितों ने नांद तोड़ दी और जानवरों को ढीलकर कर भाग गए। महिला ने बताया कि इसी जगह को लेकर अदालत में मुकदमा विचाराधीन है। पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगो के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...