इटावा औरैया, सितम्बर 3 -- Etawah Auraiya News: इकदिल, संवाददाता। कराईपुरा चौकी के गांव परमधाम में जानवरों के पास सो रहे वृद्ध की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी हुई है। वृद्ध का लथपथ शव दूध लेने निकले एक युवक ने देखकर गांव वालों को सूचना दी। इकदिल थाना क्षेत्र के गांव परमधाम में रहने वाले 70 साल के सिद्ध स्वरूप मंगलवार की देरशाम खाना खाने के बाद जानवरों के पास स्थित बरामदे में सो गए थे। बुधवार की सुबह छह बजे गांव के रहने वाले सुनील दूध लेने के लिए निकले थे। जैसे ही वह सिद्ध स्वरूप के बरामदे के पास से निकले तो उनको सिद्धस्वरूप का खून से लथपथ शव दिखाई दिया। इसकी जानकारी उन्होंने परिजनों को दी गई। रोते बिलखते परिजन पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना इकदिल प्रभारी विक्रम सिंह चौह...