इटावा औरैया, अगस्त 19 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। पुलिस ने खेत में खड़ी फसल में पशु चराने से रोकने पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमले व बड़े भाई के छोटे भाई पर धारदार हथियार से जानलेवा हमले के दो मामलों के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। ग्राम करौंधी में 13 अगस्त को पशु चराने से रोकने पर खेत मालिक युवक राजकुमार पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया था। इस मामले मे 9 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया था। दो आरोपी गोपीचंद माताप्रसाद पुत्र स्व छोटे लाल निवासी अड्डा ज्ञानसिंह को हमले में प्रयोग किये गए डंडे कुल्हाड़ी को छुपाने को नगला कले के खेतों की तरफ जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना वहां पहुंचकर दोनों को कुल्हाड़ी व डंडे सहित पकड़ लिया। इसके अलाबा क्षेत्र की वराउख चौकी क्षेत्र के ग्राम मड़ैया यादवान में बड़े भाई ने छोटे भाई...