Etawah Auraiya News: जानलेवा हमले का आरोप, चार लोगों के खिलाफ तहरीर
इटावा औरैया, जुलाई 20 -- Etawah Auraiya News: भरथना। थाना क्षेत्र के नगला जलाल निवासी एक युवक ने चार लोगों पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित राघवेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 जुलाई की शाम करीब 7:30 बजे वह अपने घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान गांव के ही चार नामजद एकराय होकर वहां पहुंचे और कथित रूप से लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से उस पर हमला कर दिया। राघवेंद्र का आरोप है कि हमले में उसे गंभीर चोटें आईं। किसी तरह वह मौके से जान बचाकर भाग निकला। आरोप है कि जाते समय आरोपी उसे जान से मारने की धमकी भी देकर गए। पीड़ित ने पुलिस से मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.