इटावा औरैया, अक्टूबर 12 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। बकेवर के 50 शैया अस्पताल में अब तक पांच मरीज डेंगू के संक्रमित जांच में निकले हैं। हालांकि उन मरीजों का बाहर उपचार चल रहा है लेकिन लैब में खून की जांच कराए जाने के दौरान सभी डेंगू पॉजिटिव निकले हैं। ओपीडी में हर रोज जहां 500 से अधिक मरीज उपचार के लिए आ रहे हैं। वहीं अस्पताल की पैथोलॉजी की लैब में हर रोज एक सौ से अधिक मरीजों की खून जांच हो रही है इसमें मरीज की वायरल, मलेरिया, टाइफाइड, शुगर, किडनी लिवर फंक्शन के साथ-साथ डेंगू की जांच भी हो रही है हालांकि डेंगू की किट से प्राथमिक जांच हो रही है। डेंगू पॉजिटिव पाए जाने पर इसकी विस्तृत जांच के लिए सैफ़ई रेफर किया जाता है। पिछले दो सप्ताह के भीतर 50 शैया अस्पताल की लैब में खून की जांच में पांच मरीज डेंगू पॉजिटिव अब तक पाए गए। इन पांचों मरीजो...