Etawah Auraiya News: जांच में डेंगू के दो और मलेरिया एक मरीज निकला संक्रमित
इटावा औरैया, सितम्बर 23 -- Etawah Auraiya News: इटावा। जिले में बुखार के मरीजों की संख्या में फिलहाल कमी नहीं आ रही है। बुधवार को जिला पुरुष अस्पताल की पैथोलॉजी में किट से हुयी जॉच में डेंगू के दो और मलेरिया का एक मरीज पॉजटिव निकला है हालांकि टाइफाइड की सभी जांचें निगेटिव रहीं। जिला अस्पताल की पैथोलाजी में बुधवार को डेंगू की 56 जांच की गईं, जिनमें तीन वर्षीय सनवी निवासी गोपियापुरा, 25 वर्षीय सुरभि निवासी नगला जिद्दी महेवा में डेंगू की पुष्टि हुई। वहीं मलेरिया की 122 जांच की गईं, जिनमें एक मरीज की रिपोर्ट पाजिटिव आई। इसके अलावा टाइफाइड की 148 जांच की गईं और सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही। डेंगू और मलेरिया के नए मामले सामने आने के बाद अस्पताल में बुखार के मरीजों की जांच और निगरानी पर जोर दिया जा रहा है।बुधवार को अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.