इटावा औरैया, जुलाई 31 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर, संवाददाता। प्रोजेक्ट अलंकार के तहत शुक्रवार को एसडीएम अभिषेक प्रताप सिंह ने गोपाल कन्हैयालाल इंटर कॉलेज, जसोहन का निरीक्षण कर विकास कार्यों और शैक्षिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय परिसर का भ्रमण कर आधारभूत सुविधाओं, कक्षाओं की स्थिति, स्वच्छता व्यवस्था तथा प्रस्तावित कार्यों की प्रगति देखी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि 25 वर्ष से अधिक पुराने भवन वाले विद्यालयों की शासन स्तर पर तैयार सूची में जसोहन इंटर कॉलेज भी शामिल है। प्रोजेक्ट अलंकार के अंतर्गत विद्यालय के कायाकल्प के लिए शासन से धनराशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं, ताकि छात्र-छात्राओं को बेहतर श...