Etawah Auraiya News: जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी में गूंजा पैगाम-ए-मोहब्बद
इटावा औरैया, अगस्त 29 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। मोहल्ला लुधपुरा स्थित मस्जिद परिसर में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का आयोजन अकीदत और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में सफीपुर से आए मौलाना सैयद फैज हसन ने कहा कि पैगंबर साहब ने दुश्मनों के साथ भी माफी, रहम और इंसानियत का व्यवहार किया। उनकी जिंदगी पूरी मानवता के लिए मोहब्बत का संदेश है। संचालन हाजी हाफिज सईद आलम अशरफी करहलवी ने किया। वक्ताओं ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब पूरी दुनिया के लिए रहमत बनकर आए। उनकी जिंदगी हमें आपसी प्रेम, भाईचारे, शांति और सद्भाव का संदेश देती है। समाज में अमन कायम रखने के लिए एक-दूसरे का सम्मान करना और इंसानियत के साथ पेश आना जरूरी है। यह भी पढ़ें- Ara News: ईद-उल-मिलादुन्नबी पर जगदीशपुर की छोटी मस्जिद में भव्य कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम में हाफिज शमीउद्दीन फा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.