Etawah Auraiya News: जवाबी कीर्तन में देर रात तक गूंजे भक्ति गीत, कलाकारों ने बांधा समां
इटावा औरैया, सितम्बर 24 -- Etawah Auraiya News: भरथना। कस्बे के मोती मंदिर लंगूर की मठिया पर बुधवार की रात जवाबी कीर्तन का आयोजन किया गया। शुभारंभ पूर्व चेयरमैन मनोज पोरवाल ने फीता काटकर किया। जवाबी कीर्तन में हाथरस के कलाकार दिनेश तोमर और मैनपुरी के चंदन दीवाना ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियां देकर देर रात तक श्रोताओं को बांधे रखा। दोनों कलाकारों के बीच गीतों और भजनों के माध्यम से जोरदार मुकाबला देखने को मिला। जवाबी कीर्तन के दौरान दोनों कलाकारों ने अपनी गायन शैली और प्रस्तुतियों से खूब वाहवाही लूटी। मुकाबला बराबरी का रहा और दर्शक देर रात तक कार्यक्रम का आनंद लेते रहे। कार्यक्रम समापन पर आयोजन समिति की ओर से दिनेश तोमर और चंदन दीवाना को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान समिति संरक्षक राजेन्द्र चौधरी, विनोद वर्मा, भगवान दास शर्मा, बलखण्डी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.