Etawah Auraiya News: जल्द पूरे करें काम, आचार संहिता से पहले कराएं लोकार्पण
इटावा औरैया, जुलाई 17 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता । जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने कहा है कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के अंदर प्राथमिकता के आधार पर पूरे कर लिए जाएं ताकि आचार संहिता लागू होने से पहले उनका लोकार्पण कराया जा सके। ज्यादातर परियोजनाएं सितंबर अक्टूबर तक पूरी कर ली जाए। जिले में 50 लाख रुपए से अधिक लागत की कुल 47 परियोजनाएं हैं जिन्हें शीघ्र पूरा कराया जाए। योजनाओं की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जिला कारागार में जो काम कराया जा रहा है वह तेजी से और गुणवत्ता के साथ कराया जाए। अक्तूबर में इसका लोकार्पण करने की तैयारी करें। इसके साथ ही अन्य स्थानों पर कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और उनमें तेजी लाने के लिए कहा। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता कतई मंजूर नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.