इटावा औरैया, जुलाई 27 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। क्षेत्र में जमीन विवाद से जुड़े एक मामले में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। ग्राम बहादुरपुर निवासी व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मी वीरेंद्र सिंह ने विपक्षियों पर लगातार धमकाने, गतिविधियों की रेकी करने और परिवार में भय का माहौल बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने सोमवार को थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी को प्रार्थना पत्र देकर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की। वीरेंद्र सिंह यादव ने शिकायत में बताया कि भूमि विवाद का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी सीएचसी पहुंचकर उन्हें धमकाते हैं और सार्वजनिक स्थानों पर उनकी गतिविधियों पर नजर रखते हैं। आरोप है कि वे गांव और उनके घर के आसपास भी चक्कर लगाकर लोगों से उनक...