इटावा औरैया, अक्टूबर 3 -- Etawah Auraiya News: सैफई। क्षेत्र के एक गांव में भू विवाद में बड़े भाई के हमले से घायल हुई छोटे भाई की पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हमला 27 सितंबर को किया गया था। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। भूटा गांव निवासी अमरनाथ ने पुलिस को दी शिकायत में अपने भाई पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनके बड़े भाई दीनानाथ से दो बीघा जमीन को लेकर पिछले पांच वर्षों से विवाद चल रहा है। इस संबंध में तहसील और थाने में कई बार शिकायत की जा चुकी है। 27 सितंबर की शाम वह हवाई पट्टी पुलिस चौकी पर शिकायत देकर पत्नी सावित्री के साथ घर लौट रहे थे। पुलिस में शिकायत देने से नाराज होकर रास्ते में दीनानाथ और उनके पुत्रों अवधेश व सत्यभान ने दोनों को रोक लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में सावित्री गंभीर रूप से ...