इटावा औरैया, जुलाई 20 -- Etawah Auraiya News: भरथना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के बाद जन्मे एक नवजात की छह घंटे के भीतर सैफई पीजीआई में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर प्रसव में लापरवाही, रुपये लेने और बिना डॉक्टर की निगरानी में डिलीवरी कराने के गंभीर आरोप लगाए। सोमवार सुबह परिजन नवजात का शव लेकर सीएचसी पहुंचे और जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया। उधर, अस्पताल अधीक्षक ने आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव चंदपुरा सिन्हुआ निवासी शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि रविवार दोपहर करीब तीन बजे प्रसव पीड़ा होने पर वह अपनी पत्नी 25 वर्ष ज्योति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां उन्हें भर्ती कर लिया गया।

नवजात की मौत के कारण उनका आरोप है ...