Etawah Auraiya News: जन्माष्टमी पर कृष्ण-राधा के रूप में सजे नन्हे-मुन्ने, घर-घर दिखी भक्ति की झलक
इटावा औरैया, सितम्बर 4 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर बकेवर लखना सहित ग्रामीण क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। पर्व की तैयारियों के बीच घरों में बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी की आकर्षक पोशाक पहनाकर सजाया गया। नन्हे-मुन्नों के माथे पर मुकुट, हाथ में बांसुरी और राधारानी के रूप में सजी बच्चियों ने सभी का मन मोह लिया। परिजनों ने बच्चों को कान्हा और राधा के रूप में सजाकर उनकी तस्वीरें और वीडियो भी बनाए। घरों में भक्ति गीतों के बीच बच्चों की किलकारियों से उत्सव का माहौल और भी आनंदमय हो गया। जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों के साथ-साथ घरों में भी विशेष पूजा-अर्चना और झांकियों की तैयारियां की जा रही हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों में बढ़ी रौनक, सजने लगे कान्हा के दरबार बच्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.