Etawah Auraiya News: जन्माष्टमी को लेकर मंदिर में तैयारियां जोरों पर, साफ-सफाई शुरू
इटावा औरैया, सितम्बर 1 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। कस्बा लखना के प्राचीन श्री लक्ष्मीनारायण राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। 4 सितंबर को भगवान श्रीकृष्ण के भव्य जन्मोत्सव को लेकर मंदिर परिसर में विशेष साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और साज-सज्जा का कार्य कराया जा रहा है। मंदिर परिसर की साज-सज्जा और व्यवस्थाओं का कार्य लखना राज ऋषभशंकर शुक्ल द्वारा युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर को स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाने के लिए विशेष सफाई अभियान चलाया गया। मंदिर के पुजारी विनोद चौबे के नेतृत्व में मंदिर परिसर और आसपास जमा खरपतवार, झाड़-झंखाड़ और अनावश्यक मिट्टी को हटाया गया। यह भी पढ़ें- Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल का करें इन 5 स्टेप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.