इटावा औरैया, नवम्बर 1 -- Etawah Auraiya News: इटावा। कांग्रेस के जिला महासचिव अमित त्रिपाठी अंबुज ने अपने जन्मदिन पर रक्तदान किया। रविवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में पहुंचकर अम्बुज ने रक्तदान किया। इस कैंप में अमित त्रिपाठी अंबुज के अतिरिक्त अंजली राजपूत, सावंत सोनी, अमित उपाध्याय, भोला यादव, अवरिल प्रताप सिंह, नीतीश तिवारी, प्रशांत त्रिपाठी और अमित तिवारी ने भी रक्तदान किया । उन्होंने कहा कि उनका यह रक्त जरूरतमंदों के काम आएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...