इटावा औरैया, जुलाई 28 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। जनता कॉलेज बकेवर में मंगलवार को विज्ञान संकाय के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज की प्राचार्य प्रो. नलिनी शुक्ला ने की। उन्होंने कार्यक्रम में नवप्रवेशित विद्यार्थियों को महाविद्यालय के इतिहास, उपलब्धियों, अनुशासन, एनसीसी, राष्ट्रीय सेवा योजना, खेलकूद तथा विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। मुख्य अनुशासन अधिकारी डॉ. ए.के. पांडेय ने कहा कि अनुशासन ही विद्यार्थी के जीवन को सही दिशा प्रदान करता है और सफलता की मजबूत नींव तैयार करता है। विद्यार्थियों से कालेज के नियमों का पालन करते हुए अनुशासित जीवन जीने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- दीक्षारंभ समारोह के पांचवें दिन छात्राएं ऑनलाइन और आफलाइन ...