इटावा औरैया, अगस्त 22 -- Etawah Auraiya News: इकदिल। विपक्ष की ओर से की जा रही बयानबाजी और नारेबाजी के सवाल पर विधायक ने कहा कि राजनीति में षड्यंत्र के तहत मर्यादा की सीमाएं लांघी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि रेल मंत्री और रेलवे प्रशासन के डीआरएम को पत्र व ज्ञापन भेजकर ओवरब्रिज निर्माण की मांग रखी गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शासन और प्रशासन के स्तर पर आवश्यक कार्रवाई के लिए वह लगातार प्रयास करती रहेंगी। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याएं राजनीति से ऊपर हैं। उनका प्रयास क्षेत्र की सड़क, जलभराव और ओवरब्रिज जैसी मूलभूत समस्याओं का समाधान कराना है। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: जलभराव और रास्ते की समस्या पर सदर विधायक ने दिया आश्वासन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...