इटावा औरैया, अक्टूबर 25 -- Etawah Auraiya News: चकरनगर। कस्बा के एक स्कूल की छात्रा ने गांव के ही युवक की छेड़छाड़ से तंग आकर दो दिन पहले जहर खा लिया था। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कस्बा चकरनगर के एक गांव की कक्षा 10 की छात्रा ने दो दिन पहले जहर खा लिया था। उसका जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। छात्रा के बाबा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक शशांक राजपूत ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...