Etawah Auraiya News: छेड़खानी के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में मारी गोली, दबोचा
इटावा औरैया, सितम्बर 6 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से छेड़खानी और विरोध करने पर मारपीट व धमकी देने के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा, तीन जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। घायल आरोपी को उपचार के लिए सीएचसी महेवा भेजा गया। एसएसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि चार सितंबर को थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत की थी कि उसकी 16 वर्षीय बहन के साथ उरैंग निवासी नईम अली ने छेड़खानी की। विरोध करने पर उसके साथ जातिसूचक गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई। इससे क्षुब्ध होकर किशोरी ने टायलेट क्लीनर पी लिया था। इससे हालत बिगड़ने पर अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.