इटावा औरैया, नवम्बर 1 -- Etawah Auraiya News: बसरेहर। क्षेत्र में समितियों की हड़ताल के चलते किसानों को डीएपी खाद के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे मुश्किल हालात में कस्बा बसरेहर स्थित सहकारी संघ पर किसानों को राहत देने का प्रयास किया जा रहा है। रविवार को अवकाश होने के बावजूद अधिकारियों के निर्देश पर सहकारी संघ प्रभारी कमलेश कुमार ने सभी स्टाफ के साथ किसानों की परेशानी को समझते हुए खाद वितरण की व्यवस्था जारी रखी। सहकारी संघ पर किसानों को क्रमबद्ध तरीके से शांतिपूर्ण ढंग से डीएपी खाद वितरित की गई। प्रभारी कमलेश कुमार ने व्यवस्था बनाए रखते हुए किसानों को खाद उपलब्ध कराई, जिससे किसानों को काफी राहत मिली। यह भी पढ़ें- Lalitpur News: जनपद स्थित सहकारी समितियों में खाद वितरण के दौरान कर्मचारी की कमी आ रही आड़े खेती-किसानी के म...