इटावा औरैया, अगस्त 26 -- Etawah Auraiya News: ऊसराहार। पिछले दिनों छात्र से मारपीट के मामले में बीएसए ने अनुचर को निलंबित कर दिया है। पीड़ित छात्र की ओर से मारपीट की शिकायत की गई थी। एबीएस की जांच रिपोर्ट पर बीएसए ने कार्रवाई की है। कंपोजिट विद्यालय मोहरी में छात्र अंशुल के साथ हुई मारपीट के मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने खण्ड शिक्षा अधिकारी अनुपम शुक्ला को जांच सौंपी थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपी अनुचर अशोक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। खण्ड शिक्षा अधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि छात्र की शिकायत के बाद मामले की गहन जांच की गई थी। जांच में छात्र को डांटने के दौरान थप्पड़ मारने और बात सामने आई थी। इसके बाद कार्रवाई की गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...