इटावा औरैया, अक्टूबर 5 -- Etawah Auraiya News: इटावा। सेवा सकंल्प अभियान में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग से संचालित पूर्वदशम, दशमोत्तर व शुल्क प्रतिपूर्ति योजना, शादी अनुदान योजना और ओ लेबल, ट्रिपल सी कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के छात्र छात्राओं को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक सरिता भदौरिया ने शादी अनुदान स्वीकृति प्रमाण पत्र, छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र व ओ लेवल के प्रमाण पत्र का वितरण किया। उन्होने छात्र, छात्राओं को राज्य सरकार की पूर्वदशम, दशमोत्तर छात्रवृत्ति , शुल्क प्रतिपूर्ति योजना व शादी अनुदान योजना के सम्बन्ध में जानकारी दी। उन्होने कहा कि ग्रामीण अंचलो में कम्प्यूटर पर स्वयं काम करने या आवेदन करने की जानकारी का अभाव है। यह भी पढ़ें- जिला प्रोबेशन विभाग व अन्य विभागों द्वारा लगाए गए जन...