Etawah Auraiya News: छात्रवृत्ति परीक्षा में 21 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
इटावा औरैया, नवम्बर 3 -- Etawah Auraiya News: ऊसराहार। पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय समथर सीमित संसाधनों में शैक्षिक मिसाल पेश कर रहा है। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में इस बार 21 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। पिछले वर्ष 9 बच्चों ने सफलता पाकर जिले में रिकॉर्ड बनाया था। प्रधानाध्यापक अनिल दुबे के नेतृत्व में विशेष तैयारी कराई गई। शिक्षकों को विषयवार जिम्मेदारी दी गई। आवेदन से लेकर अभ्यास परीक्षा, केंद्र तक आने-जाने और नाश्ता-भोजन तक की व्यवस्था विद्यालय ने की। पूरे इटावा को 184 सीटें आवंटित हैं, ऐसे में ग्रामीण विद्यालय से इतनी संख्या में प्रतिभाग गुणवत्ता को दर्शाता है। नए सत्र में 139 नए नामांकन के साथ यह विद्यालय जिले में पहले स्थान पर है, जो इसे आदर्श संस्थान के रूप में स्थापित कर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.