Etawah Auraiya News: छप्पर में लगी आग, नकदी समेत सामान राख
इटावा औरैया, अक्टूबर 4 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। क्षेत्र के कुन्दनपुर में चूल्हे पर खाना बनाते समय निकली चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि छप्पर के अंदर रखा घर-गृहस्थी का सामान, एक लाख तीस हजार रूपए मूल्य का सूखा मेवा सहित 40 हजार रुपये की नकदी जलकर राख हो गई। राजकुमार ने बताया कि वह देर शाम छप्पर के पास रखे चूल्हे पर खाना बना रहा था। इसी दौरान चूल्हे से निकली आग की चिंगारी उड़कर छप्पर पर जा गिरी, जिससे छप्पर में आग लग गई। आग लगते ही धुआं उठता देख गांव में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीण हाथों में पानी की बाल्टियां लेकर आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े, लेकिन आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरा छप्पर आग की चपेट में आकर जलकर राख हो गया।ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी से मांग की है कि आग से हुए नुकसान का आकलन कराकर पीड़ित परिवार को आर्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.