इटावा औरैया, जुलाई 17 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। थाना क्षेत्र के ग्राम गंगदासपुर,निवासी रामनरेश तिवारी के मकान में चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के संबंध में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामनरेश तिवारी ने बताया वह 16 जुलाई की रात परिजनों के साथ छत पर सोए हुए थे रात में चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया वहीं सुबह देखा तो दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो घर का सामान बिखरा पड़ा था。

चोरी का नुकसान चोर घर में रखे करीब 2.5 तोला सोने की चूड़ियां, 2.5 तोला सोने की चेन, 1 तोला सोने की अंगूठी, 615 ग्राम चांदी के जेवर, 26 हजार रुपये नकद सहित करीब दस लाख रुपए का कीमती सामान चोरी कर ले गए। वही पड़ोसी हवलदार सिंह के य...