Etawah Auraiya News: चौपला मार्ग पर बाइक ई-रिक्शा की भिड़ंत युवक घायल
इटावा औरैया, अगस्त 29 -- Etawah Auraiya News: ऊसराहार। चौपला-वैभा मार्ग पर अहिवरनपुरा और अमथरी गांव के बीच शुक्रवार को एक तेज रफ्तार बाइक और ई-रिक्शा की आमने-सामने भिड़ंत में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ई-रिक्शा चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। समथर निवासी सहदेव अपनी बाइक से काम के सिलसिले में भरथना की ओर जा रहे थे। अहिवरनपुरा और अमथरी के बीच स्थित अंधे मोड़ के पास पहुंचे ही थे तभी सामने से आ रहे एक ई-रिक्शा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि युवक उछलकर सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से चोटिल हो गया। सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस ने घायल को एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी सरसई नावर में भर्ती कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.