इटावा औरैया, जुलाई 13 -- Etawah Auraiya News: इटावा। दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर महेरा फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने वाले वृद्ध के शव की शिनाख्त चौथे दिन हुई। वह शहर के ही फ्रेंड्स कालोनी के रहने वाले थे। महेरा रेलवे के पास ट्रैक पर नौ जुलाई को एक वृद्ध का शव मिला था। शिनाख्त न हो पाने के कारण शव को मोर्चरी में रखा गया था। सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस ने शिनाख्त के प्रयास किए। सोमवार की सुबह रामगंज चौराहा स्थित नेविल रोड के लोग मोर्चरी पहुंचे और शव की शिनाख्त 70 वर्षीय सुरेश बाबू के रूप में की। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...