Etawah Auraiya News: चौथे दिन पूजी गईं माता कूष्मांडा, भक्तों ने लगाया मालपुए का भोग
इटावा औरैया, अक्टूबर 14 -- Etawah Auraiya News: इटावा। शारदीय नवरात्र के चौथे दिन बुधवार को शक्ति के चौथे स्वरुप माता कूष्मांडा की पूजा अर्चना की गई। भक्तों के द्वारा माता को मालपुए का विशेष भोग भी अर्पित किया गया।देवी मंदिरों में प्रतिदिन माता रानी का विशेष श्रंगार किया जा रहा हैं। जिसे श्रद्धालु निहार रहे हैं। जिले के प्रमुख देवी मंदिरों पर नवरात्रि के चलते भक्तों की खूब भीड़ हो रही है। नवरात्र में प्रतिदिन शक्ति के अलग-अलग स्वरूपों की श्रद्धालु पूजा अर्चना करते हैं। चौथे दिन भक्तों ने कूष्मांडा माता का पूजन अर्चन किया। बताया जाता है कि माता कूष्मांडा अपनी हंसी मात्र से सम्पूर्ण ब्रह्मांण को उत्पन्न करती हैं। इस कारण माता को कूष्मांडा देवी कहा जाता है। यह देवी सूर्यमंडल के भीतर निवास करती हैं और इनकी कांति सूर्य के समान है। मान्यता है कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.