Etawah Auraiya News: चोरों ने मकान को निशाना बनाया लाखों के आभूषण व नकदी चोरी
इटावा औरैया, सितम्बर 3 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। थाना क्षेत्र के बिधीपुरा गांव में बुधवार रात चोरों ने मकान की दीवार में नकब लगाकर दो बख्शे चोरी कर लिए। चोर एक बख्शे को मकान के पास और दूसरे को करीब 200 मीटर दूर आंवला के बाग में ले गए। बख्शे तोड़कर चोर लाखों रुपये के स्वर्णाभूषण, 20 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल, एक जिंदा मुर्गी और 20 अंडे चोरी कर ले गए। सुबह जागने पर गृहस्वामी को घटना की जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। गांव निवासी कन्हैया नागर पुत्र सर्वेश नागर ने बताया कि वह अपनी पत्नी सपना और बेटी देबकी के साथ बुधवार रात करीब 11 बजे मकान के बाहर बने बरामदे में सो गया था। सुबह उठकर देखा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और दीवार कटी हुई थी। कमरे में रखे दो बख्शे गायब थे। एक बख्शा दीवार के पास खुला पड़ा मिला, जिसमें से सोने का मंगलसूत्र, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.