Etawah Auraiya News: चोरों ने काटी 80 मीटर केबल, फसल सूखने की चिंता
इटावा औरैया, सितम्बर 21 -- Etawah Auraiya News: सैफई। बहादुरपुर हैवरा निवासी शरद यादव का सबमर्सिबल पंप इटावा-मैनपुरी रोड पर मुनेश यादव के मकान के पास खेत में लगा है। शरद यादव ने थाना सैफई में दी तहरीर में बताया कि 19 सितंबर की रात चोर उनके सबमर्सिबल पंप की करीब 50 मीटर केबिल काटकर चोरी कर ले गए। इसी स्थान के पास मुनेश यादव के पंप की भी करीब 30 मीटर केबल काट ली गई। सुबह खेत पर पहुंचने पर दोनों पंपों से केबिल गायब मिली। केबल चोरी होने से दोनों किसानों के सामने धान की फसल की सिंचाई की समस्या खड़ी हो गई है। खेतों में धान की फसल तैयार हो रही है और गर्मी के कारण पानी की जरूरत बनी हुई है। किसानों को आशंका है कि समय पर सिंचाई नहीं हो सकी तो फसल प्रभावित हो सकती है। वहीं, एक ही रात में दो पंपों की केबिल चोरी होने से किसानों में भी चिंता है। शरद या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.