Etawah Auraiya News: चोरी की योजना बना रहे गिरोह को दबोचा, असलहे बरामद
इटावा औरैया, सितम्बर 2 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। चोरी की योजना बना रहे चोरों के गिरोह को पुलिस ने दबोच लिया। उनके कब्जे से असलहे भी बरामद किए गए हैं। पकड़े गए गिरोह ने पहले की गई चोरी की घटनाओं को भी स्वीकार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन बदमाश चोरी की योजना बना रहे हैं। गांव सुंदरपुर निवासी मोहित कुमार उर्फ बृजमोहन यादव ने पुलिस को जानकारी दी थी। पुलिस को बताया था कि इन लोगों ने उनको जान से मारने की धमकी भी दी। सूचना पर फ्रेंड्स कालोनी थाने की पुलिस पहुंची और घेरेबंदी की। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके तीन बदमाशों को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम अमित कुमार निवासी नगला खादर थाना इकदिल, यशवीर निवासी रिटौली थाना बसरेहर और सरजेश उर्फ सिंटूनिवासी रिटौली थाना बसरेहर बताए। पुलिस ने उनको पूछताछ करने के बाद कोर्ट में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.