Etawah Auraiya News: चोरी की बाइक और तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार
इटावा औरैया, अगस्त 5 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। पुलिस ने हाइवे पर वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक और तमंचे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष विपिन कुमार मलिक ने बताया कि मंगलवार रात बिजौली चौकी इंचार्ज शोभित प्रजापति पुलिस टीम के साथ बिजौली ओवरब्रिज के पास आमहार मोढ़ पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। एक बाइक तेज गति से आती दिखाई दी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार भागने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। तलाशी में आरोपी से तमंचा 12 बोर और 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में युवक ने अपना नाम सुरजीत पुत्र सुनील कुमार, निवासी ग्राम कोकपुरा, थाना फ्रेंड्स कॉलोनी बताया। आरोपी ने पकड़े जाने के डर से फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.