Etawah Auraiya News: चूहामार दवाई खाने से अधेड़ की हालत बिगड़ी
इटावा औरैया, अगस्त 3 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। थाना क्षेत्र के गांव मानपुरा में एक अधेड़ ने चूहामार दवा का सेवन कर लिया। परिजन गंभीर हालत में उन्हें तत्काल बकेवर अस्पताल लेकर पहुंचे। स्वजनों के मुताबिक बिशुन दयाल नशे की हालत में घर आए थे। इसी दौरान उन्होंने चूहामार दवा खा ली, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन में उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देकर उनकी हालत देखते हुए भर्ती कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.