इटावा औरैया, अगस्त 20 -- Etawah Auraiya News: महेवा। अहेरीपुर पंचायत सचिवालय में आयुष आपके द्वार योजना के तहत आउटरीच चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 110 रोगियों का परीक्षण कर दवा वितरित की गयी। शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान संगीता वर्मा ने भगवान् धन्वन्तरि का पूजन करके किया। शिविर मे सन्देश वर्मा, समाज सेवी राजू दुबे, पंचायत सचिव अनुष्का दुबे, पंचायत सहायक निशा, संदीप कुमार, अकरम खान ,आशा प्रेमलता, अरुणा देवीका विशेष सहयोग रहा तथा चिकित्सालय कर्मी अखिलेश ने सभी रोगियों दवाई वितरित की। डॉ अमित गुप्ता ने बताया की शिविर मे ज्यादातर जोड़ो के दर्द, खुजली, फंगस रोगी, पथरी के रोगी, कान बहने की समस्या के गंभीर मरीजों सहित मौसमी बुखार, गैस, सर्दी, खांसी के मरीज़ अधिक आये। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: अहेरीपुर में आउटरीच चिकित्सा शि...