इटावा औरैया, जुलाई 4 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। नगला खुशाली निवासी मारग श्री पत्नी मनीराम ने बताया कि उनके पुत्र जनवेद के साथ विपक्षियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। मारपीट के दौरान जनवेद मौके पर ही बेहोश हो गया। पुलिस ने संजीव, भूपेश, वीरेंद्र व गिरन्द के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...