Etawah Auraiya News: चार दिन से ट्रांसफार्मर खराब, 20 घरों में छाया अंधेरा
इटावा औरैया, अक्टूबर 2 -- Etawah Auraiya News: लवेदी। बकेवर बिजलीघर के सराय जलाल फीडर के अंतर्गत ग्राम इंगुर्री के तातिया मोहल्ले में पिछले चार-पांच दिनों से 25 केवी का ट्रांसफार्मर खराब पड़ा होने से करीब 20 घरों के लोग परेशान हैं। बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण मोहल्ला अंधेरे में है। ग्रामीणों के साथ-साथ पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था करने में भी परेशानी हो रही है।nग्रामीणों के मुताबिक करीब चार-पांच दिन पहले ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। इसकी सूचना लाइनमैन मोहसिन खान को दी गई। सूचना मिलने पर लाइनमैन मौके पर पहुंचे और ट्रांसफार्मर को ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद खराब ट्रांसफार्मर की शिकायत संबंधित अधिकारियों से की गई। बिजली न होने से घरेलू उपकरणों का संचालन प्रभावित है। वहीं मोबाइल चार्ज करने तक के लिए ग्रामीणों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.