Etawah Auraiya News: चलती ट्रेन से गिरा यात्री का सूटकेस, आरपीएफ ने किया बरामद
इटावा औरैया, नवम्बर 10 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। दिल्ली-हावड़ा रेल ट्रैक पर बलरई रेलवे स्टेशन के पश्चिमी यार्ड में सोमवार को चलती ट्रेन से एक यात्री का सूटकेस गिर गया। रेलवे ट्रैक के पास सूटकेस पड़ा देखकर रेलवे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर आरपीएफ ने सूटकेस को बरामद कर सुरक्षित शिकोहाबाद आरपीएफ थाने पहुंचा दिया। बिहार निवासी श्रवण कुमार मंडल सोमवार रात छठ पर्व मनाने के लिए अपने परिवार के साथ जयपुर से बिहार के कांडोग जाने के लिए 19725 अमृत भारत एक्सप्रेस में सवार हुए थे। ट्रेन जब बलरई रेलवे स्टेशन के पश्चिमी केबिन के पास पहुंची, तभी उनका सूटकेस नीचे गिर गया। सूटकेस में कपड़ों के अलावा कीमती सामान और जेवरात रखे हुए थे। सूटकेस गिरने की जानकारी होते ही परिवार परेशान हो गया और यात्री ने तत्काल रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 पर सूचना द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.