Etawah Auraiya News: चलती ट्रेन में लोको पायलट के सीने में हुआ तेज दर्द, रोकी गयीं मालगाड़ी
इटावा औरैया, जुलाई 24 -- Etawah Auraiya News: भरथना, संवाददाता। मालगाड़ी के लोको पायलट के सीने में अचानक दर्द उठने पर भरथना रेलवे स्टेशन की डाउन लूप लाइन पर ट्रेन को रोककर रेलवे अधिकारियों ने एंबुलेंस की व्यवस्था कर लोको पायलट को सीएचसी भिजवाया। गुरुवार देर रात करीब एक बजे टूंडला से कानपुर की ओर जा रही एक मालगाड़ी के लोको पायलट कमलेश मीणा के सीने में दर्द की शिकायत होने पर एहतियात के तौर पर भरथना रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी को डाउन लूप लाइन में रोक दिया गया। इसके बाद उन्हें करीब 2 बजे एंबुलेंस से सीएचसी भरथना ले जाया गया। सीएचसी में डॉक्टर ने प्राथमिक जांच व उपचार किया। ऑन ड्यूटी डॉक्टर के अनुसार मरीज को सीने में दर्द की शिकायत थी, हालांकि उनका बीपी सामान्य पाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार होने पर उन्हें वापस भेज दिया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.