Etawah Auraiya News: चलती टूंडला-कानपुर मेमू ट्रेन से उतरते समय महिला घायल, जिला अस्पताल रेफर
इटावा औरैया, अक्टूबर 10 -- Etawah Auraiya News: भरथना संवाददाता। परिवार का भरण-पोषण करने के लिए ट्रेन में पॉपकॉर्न बेचने वाली महिला शुक्रवार को हादसे का शिकार हो गई। इटावा से साम्हो जा रही टूंडला-कानपुर मेमू ट्रेन से चलती हालत में उतरने के दौरान 36 वर्षीय महिला सुमन गिरकर घायल हो गईं। घटना के बाद उन्हें एंबुलेंस की मदद से भरथना अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार सुमन पत्नी सुनील कुमार अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए ट्रेनों में पॉपकॉर्न बेचती हैं। उनके तीन बच्चे देव, ललित और अंशुल हैं। शुक्रवार को वह अपने छोटे बेटे देव के साथ इटावा से साम्हो जाने के लिए टूंडला-कानपुर मेमू ट्रेन में सवार हुई थीं। बताया गया कि साम्हो पहुंचने पर ट्रेन के चलने के दौरान उतरने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.