Etawah Auraiya News: चबूतरे पर रख दिया ट्रांसफार्मर, चिंतित हैं लोग
इटावा औरैया, अक्टूबर 27 -- Etawah Auraiya News: इटावा। एक मकान के चबूतरे पर रखे ट्रांसफार्मर में आए दिन आग लगने और घर में करंट उतरने से परेशान एक महिला ने बिजली विभाग से ट्रांसफार्मर हटवाने की मांग की है। ग्राम पचावली की रहने वाली बृजरानी शाक्य ने बताया कि उनके मकान के चबूतरे पर ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। जिसमें आए दिन आग लगती रहती है और घर में करंट भी उतर आता है। इससे परिवार के लोगों में डर बना रहता है। उनके घर में तीन बेटियां, एक बेटा और बुजुर्ग सास रहती हैं। पति-पत्नी दोनों दिनभर घर से बाहर रहते हैं, ऐसे में किसी अनहोनी की आशंका बनी रहती है। 23 अक्टूबर को सुबह करीब आठ बजे ट्रांसफार्मर में आग लग गई थी। उन्होंने विभाग से ट्रांसफार्मर को मकान के पास से हटवाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.