इटावा औरैया, अक्टूबर 5 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। क्षेत्र के पुरावली दरवाजा निवासी योगेंद्र दीक्षित ने चबूतरे के विवाद को लेकर पड़ोसी दंपती पर हमला करने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। योगेंद्र दीक्षित ने तहरीर में बताया कि चबूतरे को लेकर अनूप सोनी से दीवानी न्यायालय में वाद लंबित है। न्यायालय ने दोनों पक्षों को यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए हैं। तीन अक्टूबर की सुबह करीब नौ बजे अनूप सोनी और उसकी पत्नी जूली सोनी उनकी दीवार तोड़ने का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। अनूप सोनी चाकू और जूली सोनी डंडा लेकर उन पर हमला करने लगे। मारपीट में योगेंद्र के सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। शोर सुनकर उनकी पत्नी रश्मि, पड़ोसी किशन च...