इटावा औरैया, जुलाई 14 -- Etawah Auraiya News: भरथना। तहसील क्षेत्र के गांव जैतूपुर ख्वाज्गी के मजरा नगला रामलाल में मंगलवार को राजस्व व पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने चकरोड और नाली का सीमांकन कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान चकरोड को कब्जामुक्त कराकर आवागमन सुचारु कराया गया। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर चकरोड एवं नाली की पैमाइश कर सीमांकन और निशानदेही की। इसके बाद तहसीलदार दिलीप कुमार, बीडीओ विजय शंकर प्रसाद तथा पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटवाकर चकरोड और नाली को कब्जामुक्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान चकरोड को समतल एवं आवागमन योग्य बनाने के लिए ट्रैक्टर से मिट्टी का कार्य भी कराया गया। मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...