Etawah Auraiya News: चकरनगर में भी गुल रही बत्ती
इटावा औरैया, अगस्त 26 -- Etawah Auraiya News: चकरनगर। क्षेत्र के लोग भी बिजली की अव्यवस्था को लेकर परेशान रहे। मंगलवार की रात में और बुधवार की दोपहर में बिजली सप्लाई न होने के कारण लोग परेशान रहे। यहां भी काफी समय में बिजली लोगों को परेशान कर रही है। ना रात में बिजली रहती है और ना दाेपहर में बिजली के दीदार होते हैं। रात में यहां हल्की बारिश होती रही और इस बारिश में बिजली भी गायब हो गई। इस क्षेत्र की बड़ी समस्या यह है कि यहां जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है। अक्सर यह जंगली जानवर गांव में पहुंचकर पालतू जानवरों पर हमला बोल देते हैं और उन्हे अपना शिकार भी बना लेते है। इसके कारण ग्रामीणों की मांग है कि इस क्षेत्र में रात के समय में बिजली सप्लाई बहाल रखी जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.