Etawah Auraiya News: चकरनगर और लवेदी के थाना प्रभारी बदले
इटावा औरैया, सितम्बर 7 -- Etawah Auraiya News: इटावा। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदल दिए। प्रभारी निरीक्षक चकरनगर बलराम मिश्रा को वहां से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। उनकी जगह आईजीआरएस सेल में तैनात निरीक्षक शशांक राजपूत को चकरनगर थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। लवेदी थानाध्यक्ष निरीक्षक अनिल कुमार विश्वकर्मा को हटाकर प्रभारी डीसीआरबी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसएसपी के पीआरओ गौरव कुमार को लवेदी थाने का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। एसआई कैलाश बाबू को सीओ अपराध कार्यालय से लखेरा कुआं पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया है। यह भी पढ़ें- Hardoi News: हरदोई में सीओ के कार्यक्षेत्र बदले, श्लोक गौतम को संडीला की जिम्मेदारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.