Etawah Auraiya News: चंबल पुल से भारी वाहनों का आवागमन फिर शुरू
इटावा औरैया, जुलाई 16 -- Etawah Auraiya News: उदी। राष्ट्रीय राजमार्ग-719 पर स्थित चंबल नदी पुल से भारी वाहनों का आवागमन एक बार फिर शुरू हो गया है।
पुल की मरम्मत और बंदी डीएम के आदेश के बाद पुल पर गुरुवार की देर शाम भारी वाहन निकलने लगे। मरम्मत के चलते 21 जून से भारी वाहनों की आबाजाही रोकी गई थी। पुल के मरम्मत कार्य के चलते सुरक्षा की दृष्टि से 21 जून से भारी वाहनों का आवागमन इस पुल से बंद कर दिया गया था। छोटे वाहनों की आबाजाही सुचारुरूप से चल रही थी। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद लोक निर्माण विभाग, तकनीकी विशेषज्ञों और संबंधित अधिकारियों द्वारा पुल का स्थलीय निरीक्षण कराया गया। निरीक्षण के दौरान तकनीकी विशेषज्ञों ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट किया कि पुल की मरम्मत संतोषजनक ढंग से पूरी कर ली गई है और वर्तमान में पुल पर किसी प्रकार की कमी नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.