इटावा औरैया, सितम्बर 28 -- Etawah Auraiya News: इटावा। बसरेहर थाना क्षेत्र के किल्ली सुल्तानपुर गांव में पांच दिन पहले छत से गिरकर घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। गांव निवासी प्रताप सिंह राजपूत का 27 वर्षीय पुत्र गुड्डू 23 सितंबर की रात छत पर सोने गया था। पंखा लगाने के दौरान अचानक पैर फिसल गया और वह आरसीसी खड़ंजे पर जा गिरा। गंभीर हालत में स्वजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान रविवार रात उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...